सहारनपुर: जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन की समीक्षा की, गोताखोर नाविकों के संपर्क सूत्रों की अद्यतन सूची तैयार करने का निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जनपद में सम्भावित बाढ, अतिवृष्टि, सूखा से निपटने हेतु बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समय से बाढ़ राहत किट, सुरक्षा के लिए मैन पावर एवं पका हुआ भोजन हेतु ई-टेन्डर की कार्यवाही कर ली जाए।