मिर्ज़ापुर: नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पड़री पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पड़री पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 28 जनवरी 2026 को क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। उप निरीक्षक अवधेश सिंह ने अभियुक्त राजेश विश्वकर्मा निवासी महडौरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।