नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने रविवार की शाम 7 बजे बताया कि नीमचक बथानी थाना क्षेत्र ढकनी फील्ड में हम पार्टी के अनुमंडल प्रभारी श्रवण मांझी गयाजी के सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार के साथ हुई मारपीट मामले में श्रवण मांझी फर्द ब्यान पर नीमचक बथानी थाना में अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव सहित 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।