दरभंगा: डीएमसीएच पर निर्भरता होगी कम, गंगवाड़ा सदर अस्पताल में शुरू हुईं कई नई स्वास्थ्य सेवाएं,DM ने किया उद्घाटन
सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए संस्थागत एवं सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य सर्जरी सेवाओं की शुरुआत की गई। डीएम कौशल कुमार ने इन सेवाओं का शुभारंभ किया। नई सुविधाओं से ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा और हर जरूरत के लिए डीएमसीएच जाने की आवश्यकता कम होगी