पिपराही: शिवहर: पिपराही में एसडीएम-एसडीपीओ ने निकाला दुर्गा पूजा सुरक्षा फ्लैग मार्च
शिवहर के पिपराही थाने क्षेत्र में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत और पेयजल की तैयारियों का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण और अलग-अलग दर्शन व्यवस्था का निर्देश दिया गया। प्रशासन पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।