बक्सर: रामपुर की सौम्या तिवारी ने ग्रेपलिंग में जीता स्वर्ण पदक, अब गुवाहाटी में दिखाएंगी दम
Buxar, Buxar | May 5, 2026 जिला के केसठ प्रखंड के रामपुर गांव की बेटी सौम्या तिवारी ने 12वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। आरा के खेल भवन में हुई प्रतियोगिता में सौम्या ने अंडर-38 किलोग्राम भार एवं 13 वर्ष आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था।