जबलपुर: फौजी ढाबा संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के 'फौजी ढाबा' के संचालक आशीष शुक्ला ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। आशीष का आरोप है कि उनके ढाबे को किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने न केवल किराया देने में आनाकानी की, बल्कि ढाबा खाली करने के कहने पर अपने साथियों के साथ आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रह