नवाबगंज: बाराबंकी पहुंचे वन मंत्री ने किया वृक्षारोपण, बोले- सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी
उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना बाराबंकी पहुंचे, जहां उन्होंने वन महोत्सव के अवसर पर सतरिख स्थित प्राचीन बक्की दास मंदिर परिसर में आयोजित ग्रीन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।