कानपुर: यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सीसीटीवी द्वारा की जा रही है: डीआईओएस
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। कानपुर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली। डीआईओएस डॉ संतोष कुमार राय ने सोमवार 3 बजे बताया कि प्रश्न पत्र आ गए हैं। सभी को परीक्षा केंद्रों में भेज दिया गया है। स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों को डबल ब्लॉक में रखा गया है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है