कानपुर: सचेंडी में सूने घर को चोर ने निशाना बनाते हुए कैश सहित लाखों की ज्वेलरी की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
सचेंडी में सूने घर को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने देर रात घर से कैश सहित लाखों की ज्वेलरी पार कर दी। सोमवार 12 बजे दोपहर को ज़ब परिजन घर आये तो देखा अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। उसमें रखा 1लाख कैश और सोने के लगभग 4लाख का माल गायब था। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरूकर शातिरों की तलाश में जुट गई है।