कानपुर: जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर युवक ने परिवार सहित ज्वलन पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश, डीएम के सामने किया गया पेश
एसीपी कोतवाली ने सोमवार 3:00 बजे बताया कि,जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम मैथा, द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित होकर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका गया। और उसके बाद जिला अधिकारी के समक्ष पेश किया गया।