भैयाथान: उत्कर्ष योजना के तहत 05 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिए की घोषणा
उत्कर्ष योजना के तहत 05 जुलाई को प्रवेश परीक्षा सूरजपुर ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत राज्य की उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा।