मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से उपकरण जले, लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
स्थानीय मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में विधुत सर्ट सर्किट के कारण कई उपकरण जल गये वही रविवार की रात्री व सोमवार की सुबह से ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। सोमवार की सुबह नौ बजे कर्मियों के सूचना के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने खुद विधुत एसडीओ को फोन करके सुचना दिये जिसके बाद एसडीओ ने त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया है।