दरभंगा: दरभंगा में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी के खिलाफ अधिकारियों की छापेमारी जारी
एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सोमवार को कुल 3,514 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि गोदामों में 8,129 सिलेंडर शेष हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 07 अप्रैल को 15 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। सभी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी जारी है और बुकिंग के 1–2 दिन में गैस उपलब्ध कराई जा रही है।शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम (06272-245055) है