गिद्धौर प्रखंड में यूरिया व DAP खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। 267 रुपये प्रति बोरी बिकने वाली यूरिया खाद किसानों को 330 से 400 रुपये तक में खरीदनी पड़ रही है। दुकानदार खाद की किल्लत का हवाला देकर मनमानी कीमत वसूल रहे और जबरन जिंक पाउडर भी थमा रहे हैं। उक्त जानकारी शनिवार को 9 बजे दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।