टेहरोली: कुकरगांव में पिता ने सौतेले बेटे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बिकी जमीन के ₹28 लाख दिए, दूसरे बेटे को मिली धमकी
कुकरगांव निवासी महेन्द्र परिहार ने आज मंगलवार को समय 3 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली कार्यालय के सामने अपने साथ घटित हुई घटना की जानकारी देकर कहा कि उसके पिता ज्ञानसिंह के नाम पुश्तैनी जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में निकल जाने पर जमीन की रजिस्ट्री होने तक पिता कहते रहे कि जमीन का आने वाला आधा रुपया तुम्हें देंगे लेकिन फिर मुकर कर धमकी दे डाली