भीलवाड़ा: अगरपुरा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर घायल, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सदर थाना क्षेत्र के अगरपूरा के समीप कोठारी नदी पुलिया पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सदर थाना पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में दोनों घायलों का इलाज जारी है।