बूरमू: ठाकुरगांव-बुढ़मू मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौसेरे भाई-बहन की मौत
Burmu, Ranchi | Jun 1, 2026 बुढ़मू थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव–बुढ़मू मुख्य पथ पर रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नामकुम थाना अंतर्गत लोवाड़ीह निवासी तुमिल खाखा के पुत्र आयुष खाखा (17) और अनूप लिंडा की पुत्री सायना अंजलि लिंडा (16) के रूप में हुई। दोनों आपस में मौसेरे भाई—बहन थे और हाल ही में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए थे। वे गर्मी की छुट्टी