सिलदर ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रिजर्व बैंक, जिला अग्रणी बैंक और वित्तीय साक्षरता केंद्र शिवगंज के संयुक्त देखरेख में जीबी रामजी (मनरेगा) कार्यस्थल पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन व वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था।