मेहदावल: धनघटा पिंक बूथ पर 6 परिवारों के बीच हुआ सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे “साथ-साथ कार्यक्रम” (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के तहत रविवार को पिंकबूथ परिवार परामर्श केंद्र सर्किल धनघटा में 6 पारिवारिक मामलों का सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया गया। पिंकबूथ प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उपनिरीक