बारां: कोटा रोड खेल संकुल मैदान में दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का समापन, मालेगांव ने जीता खिताब
Baran, Baran | Apr 3, 2026 अन्नपूर्णा क्लब, बारां के तत्वावधान में कोटा रोड स्थित खेल संकुल मैदान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का गुरुवार रात भव्य समापन आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। देशभर से आई टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद कराया। पूरे आयोजन के दौरान मैदान खेलप्रेमियों से खचाखच भरा रहा।