अररिया: बटूरबाड़ी में मोबाइल विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घटना में दो महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 9, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बटूरबाड़ी वार्ड संख्या 18 में मोबाइल के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।