झांसी: जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित महिला ने झांसी SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2026 झांसी की पाल कॉलोनी निवासी काजल कुशवाह बुधवार की दोपहर 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। काजल का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके ताऊ के बेटों ने उसके साथ मारपीट की है घटना की शिकायत सीपरी थाने में की गई, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।