बयाना: मेड़ पर लगे पेड़ों को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, खेत पर गए युवक पर चलाईं गोलियां, युवक ने जमीन पर लेटकर बचाई जान
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव थाना डांग में एक खेत की मेंड़ पर लगे पेड़ों के स्वामित्व विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक पर अवैध देसी कट्टे से फायरिंग करने का आरोप है। युवक ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया और घटना में कोई घायल नहीं हुआ।