खेकड़ा: मुबारिकपुर गांव के जंगल में फिरोजपुर नहर की पटरी टूटने से किसानों के खेत जलमग्न, पटरी की मरम्मत नहीं हो पाई
खेकड़ा तहसील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के जंगल में मंगलवार बुधवार की देर रात फिरोजपुर की तरफ जाने वाली नहर की पटरी टूट गई। जिससे किसान ज्ञान, बिजेंदर, मुनिंदर, अजय, विजय के खेतों में पानी भर गया। बुधवार सुबह किसानों को नहर टूटने की जानकारी हुई, जिसके बाद किसानो ने सिंचाई विभाग को इसकी सूचना दी। सिंचाई विभाग ने पूर्वी यमुना नहर से झाल बंद कर नहर का पानी रोक