बिहिया: बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहियां के कटेया में पुलिस मुठभेड़ में 2 अपराधी हुए जख्मी
Behea, Bhojpur | Jul 22, 2025 भोजपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बिहियां थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए, जबकि एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 5:00 बजे बिहियां थाना के पुलिस पदाधिकारी और एसटीएफ की टीम ने कटिया रोड के पास अपराधियों को चिन्हित कर घेरा।