हाथरस: लापता हुई तीन युवतियों को पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 3 युवतियों के लापता हो जाने पर परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। सदर कोतवाली पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर लापता हुई 3 युवतियों को सकुशल दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने मीडिया को जानकारी दी है।