चैनपुर: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष! महिला पर कुदाल से जानलेवा हमला, छह नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज
Chainpur, Gumla | Jun 25, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में ज़मीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में प्रेमनगर निवासी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया गया है कि उनके सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं तथा उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि जिस भूमि पर वह कार्य करा रही थीं, उससे संबंधित सभी