पीलीबंगा कस्बे के रीको एरिया में आज शुक्रवार को लगभग 9 बजे की करीब एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना आ रही है ।सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों एवं नुकसान का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।