करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय में हरि उरांव को भावभीनी विदाई दी गई
Karon, Deoghar | May 30, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को निवर्तमान बीडीओ हरि उरांव का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पदोन्नति के बाद गुमला के चैनपुर एसडीओ बने उरांव को पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंचलाधिकारी ऋषि राज, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।