बिहटा: हलखोरिया चक गांव के पास से अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया बरामद, गाड़ी और शराब को थाने ले गई पुलिस
Bihta, Patna | Feb 10, 2024 बिहटा के हलखोरिया चक गांव के पास से पुलिस ने छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को बरामद किया है। स्कॉर्पियो से पुलिस ने 492 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। स्कार्पियो चालक और शराब कारोबारी पुलिस की कार्रवाई को देखकर मौके से फरार हो गए।