वारिसलीगंज: बाघी बरडीहा गांव लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को दिया गया अर्घ्य
लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूरे प्रखंड भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां बाघी बरडीहा गांव में अनुष्ठान के तीसरे दिन रविवार की शाम छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्यदान किया। मारबौ रे सुगबा धनुष से.., रुनकी-झुनकी बेटी मांगीला.., सहित अन्य पारंपरिक गीतों से माहौल छठमय बना रहा।