अरवल: जिला मुख्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं के द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
Arwal, Arwal | Jan 24, 2024 जिला स्तर पर रैली की शुरूआत अरवल शहीद भगत सिंह चौक से इंडोर स्टेडियम समाहरणालय अरवल तक बालिका स्कूल की छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया, इस मौके पर स्कूली शिक्षकों के अलावा कई पदाधिकारीयों ने भाग लिया।