बहराइच: वीर शाहपुर में पैसे के विवाद में पोते ने रिटायर्ड शिक्षक बाबा पर धारदार हथियार से किया हमला, बाबा हुए घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर शाहपुर में शुक्रवार रात को पैसे के विवाद में पोते ने अपने रिटायर्ड शिक्षक बाबा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बाबा बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शनिवार को हरदी पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पोते को गिरफ्तार कर लिया गया है।