सेन्हा: बरही गांव में घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास की। महिला की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी संतोष महतो की पत्नी वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है। घरवालों को इसका पता तब चला जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे