सेन्हा: सेन्हा कल्हेपाट चौक के समीप से सेन्हा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद,एक्सयूवी कर किया जप्त व गांजा तस्कर फरार
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हेपाट चौक के समीप से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर गांजा से भरा एक एक्सवीयू कार भी जप्त किया है। सेन्हा थाना पुलिस तौफिक अंसारी नामक व्यक्ति के घर पर घेराबंदी कर नजर रखी हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इसपर बोलने से बच रहे हैं।