सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारा टक्कर गंभीर रूप से हुआ घायल।
सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 पर डायल करके एंबुलेंस व्यवस्था करके तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।