हुज़ूर: भोपाल निवासी उबर ड्राइवर पंकज साहू 3 दिन से लापता
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 भोपाल निवासी उबर ड्राइवर पंकज साहू तीन दिन से लापता है। जानकारी के अनुसार, पंकज 27 जुलाई की शाम 5 बजे एक बुकिंग पर कार लेकर झालावाड़ (राजस्थान) के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है|