बालोद: 30 जून तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, लापरवाही पर दो सचिवों के निलंबन की तैयारी
Balod, Balod | Jun 10, 2026 जिला पंचायत के सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार शाम 4 बजे जनपद पंचायत गुण्डरदेही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को 30 जून तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन और एक सचिव को कारण बताओ नोट