पानीपत: पानीपत पुलिस ने किसान व पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में 14वें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रामरत्न ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर व डंडा बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।