पानीपत: गीता महोत्सव में प्रतिभा की चमक, विधायक विज ने किया शुभारंभ
पानीपत के आर्या पीजी कॉलेज में शनिवार से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के पहले दिन सरकारी व निजी 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।महोत्सव की शुरुआत शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एसडीएम मनदीप और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने दीप प्रज्ज्वलित