पानीपत: मतलौड़ा में करंट लगने से ड्राइवर की मौत, गाड़ी में माल लोड करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने 51 दिन बाद दर्ज किया केस
पानीपत जिले के मतलौड़ा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर की 11 अक्टूबर को माल लोड करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की लगातार गुहार के बाद 51 दिन बाद मतलौड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।