मधुपुर: लालगढ़: व्यापारियों के मोबाइल चोरी कर खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
मधुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सुचना पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से मोबाइल चुराकर उनके पे, फोन को हैक कर उनके व्यवसायिक एकाउन्ट से राशि उड़ाने वाले गिरोह के सरगना बिनोद रजक को लालगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपी ने पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यो के अहम सुराग भी दिए है । पुलिस अन्य सदस्यो की तलाश कर रही है।