गुना नगर: हड्डी मिल के पास दुर्घटना में घायल युवक की मौत, वीडियो वायरल, निजी अस्पताल पर रुपए ऐंठने का आरोप
गुना कोतवाली थाना के हड्डी मिल के पास 22 अप्रैल शाम को एक्सीडेंट में घायल हुए बजरंगगढ़ थाना के तिल्ली खेड़ा निवासी 24 वर्षीय संजीव अहिरवार की 22 23 अप्रैल रात मौत हो गई। 23 अप्रैल को जिला अस्पताल में मृतक के भाई प्रेम नारायण ने निजी अस्पताल पर ₹41000 जमा करने के बाद घायल संजीव की मौत की बात कहने और गुमराह करने ओर पैसे ऐंठने के गंभीर आरोप लगाए हैं।