आगरा: थाना न्यू आगरा में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, हाथापाई का वीडियो वायरल
Agra, Agra | Jan 23, 2026 थाना न्यू आगरा में एक अधिवक्ता से जुड़ी कथित घटना को लेकर तहरीर देने पहुंचे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। थाने में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अधिकारियों के हस्तक्षेप से हालात काबू में आए, पुलिस जांच में जुटी है।