आगरा: ट्रक में नारियलों के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा 226 किलोग्राम गांजा, पुलिस ने सदर तहसील के पास से 2 तस्करों को दबोचा
Agra, Agra | Jan 23, 2026 आगरा पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में नारियल से भरे ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 226 किलो गांजा की खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।