लातेहार: लातेहार के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, इसी सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय
लातेहार/बरवाडीह: लातेहार जिले के बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। रेलवे की ओर से एनओसी मिलने के बाद धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्र ने प्रस्तावित भूमि और अस्थायी रेलवे स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।