चांदपुर: चांदपुर के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ रणविजय सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी। 38 शिकायत दर्ज हुई। जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतो के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम नितिन तेवतिया आदि मौजूद रहे।