बेगूसराय: कुसुमहौत में टेम्पू और ई-रिक्शा में हुई टक्कर, 01 महिला गंभीर रूप से हुई घायल
कुसुमहौत में टेंपो और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी. उसके बाद डायल-112 की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इस संबंध में बताया जाता है कि शोभा देवी जो बाजार जा रही थी. इसी क्रम में सामने से टेंपो वाले ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया.