बेगूसराय: सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, DM हुए शामिल
सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिले के निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोगों को मिल सके, इसको लेकर बेहतर कार्य योजना तैयार करने की जरूरत है.